Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरला पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो (40 वर्ष) की दुबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है। लालचंद की मौत ने एक बार फिर विदेशों में काम करने गए प्रवासी मजदूरों की परेशानियों और असुरक्षित परिस्थितियों को उजागर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, लालचंद महतो जनवरी 2026 में बेहतर रोजगार और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद लेकर दुबई गए थे। शुरुआती दो महीने तक उन्होंने एक कंपनी में काम किया, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। रोजगार छूटने के बाद वे दुबई में इधर-उधर भटकने को मजबूर हो गए। इसी दौरान उनका पासपोर्ट और वीजा भी गुम हो गया, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। वे लगातार भारत लौटने का प्रयास कर रहे थे और परिजन भी विभिन्न स्तरों पर उनकी वतन वापसी के लिए गुहार लगा रहे थे।

    बताया गया कि कुछ दिन पहले दुबई में काम कर रहे झारखंड के कुछ प्रवासी मजदूरों से उनका संपर्क हुआ था। उन लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए लालचंद को भोजन उपलब्ध कराया और उनके दस्तावेजों तथा भारत वापसी की प्रक्रिया में सहयोग करने का प्रयास शुरू किया था। इसी बीच उनके साथियों ने परिवार को सूचना दी कि लालचंद की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
    घटना की जानकारी मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली लालचंद के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि परिवार पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लालचंद के पिता दशरथ महतो वर्ष 2013 से मुंबई से लापता हैं, जिससे परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह लालचंद पर थी। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मृतक के शव को जल्द भारत लाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

    सिकंदर अली ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूर विदेशों में फंस चुके हैं और कई की मौत हो चुकी है। वर्तमान में गिरिडीह के द्वारका महतो और बोकारो के सत्येंद्र महतो का शव सऊदी अरब में पड़ा हुआ है, जबकि बगोदर के महेंद्र महतो सऊदी अरब में फंसे हैं और डुमरी के हुलास महतो दुबई की जेल में बंद हैं। उन्होंने सरकार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि मजबूरी में होने वाले पलायन को रोकना समय की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित
    Next Article राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    Related Posts

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    July 13, 2026

    मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    एसएस कॉलेज चास में भ्रष्टाचार के आरोपों पर छात्रों का हंगामा, सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

    बोकारो में बेलगाम बाइक सवार बदमाश, इलाज कराने आई महिला से सोने की चेन झपटी

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.