रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित जीवन की नई उम्मीद दी है। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के विशेष प्रयासों से बुजुर्ग महिला को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय दिलाया गया, जहां उन्हें नियमित भोजन, सुरक्षित आवास, बेहतर चिकित्सा एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर रीना सिंह ने कहा कि समाज के किसी भी बुजुर्ग को स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” हमेशा जरूरतमंद, असहाय और वंचित लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ मानव सेवा के कार्य जारी रखेगी। कार्यक्रम में श्रीमती रिंकी अग्रहरी, चिंटू सिंह सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

