SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में राहुल बल (AICC SIR पर्यवेक्षक) एवं जिला प्रभारी शशिभूषण राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने BLO के माध्यम से गणना प्रपत्र वितरण व फॉर्म भरने में सहायता, चुनाव आयोग की वेबसाइट से 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने में सहयोग तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। शशिभूषण राय ने विशेष रूप से बूथ स्तर पर महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान राकेश तिवारी, ब्रजेंद्र तिवारी और एल.बी. सिंह भी उपस्थित रहे।

