शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त
राष्ट्र संवाद संवादाता
समस्तीपुर शहर से सटा जितवारपुर में शराब लदा हाईवा ट्रक को शराब किया गया, एक चालक गिरफ्तार किया गया,
बिहार में शराब पर पाबंदी है फिर भी लाखों रुपए का शराब जप्त
26 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद एक गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के शहर से सटे जितवारपुर में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग व मध्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए हाईवा ट्रक पर लदे विदेशी शराब के साथ एक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी, इस संबंध में उत्पाद सह मध्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों की कुल 249 कार्टून बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 2196 लीटर बताई जाती है, इसकी बाज़ार अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपए बताया जा रहा है, गिरफ्तार चालक की पहचान भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुरंगापुर के संत कुमार राम के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है ,जांच के दौरान शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन पंजाब ऑनली अंकित पाया गया है, पुलिस ने मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक पुछतक के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ,वही इस मामले में अन्य शराब कारोबारी की पहचान कर टास्क टीम बनाकर छापेमारी करने की बात भी कही गई है ,बताया जाता है कि बिहार में 2016 से ही मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम कानून लागू किया गया था, बिहार में पूर्णतह शराबबंदी लागू है ,बिहार में शराब पीना, बेचना और पिलाना ग़ैर कानूनी अपराध है, इसके खिलाफ सरकार के निर्देश पर मध्य निषेध व उत्पाद विभाग के अलावा ज़िले के डीएम ,एसपी और जिले के संबंधित थाना लगातार शराब बेचने और कारोबारियो की शराब लाने बेचने की सूचना मिलने पर छापेमारी कर शराब और कारोबारीयो को गिरफ्तार किया जाता है ,खासकर दियारा क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर लगातार अभियान चलाया जाता है ,उन्होंने कहा कि जब भी कोई पर्व त्यौहार के अलावा अन्य दिनों में भी शराब माफियाओ की सक्रिय होने या बाहर से शराब मंगाने की सूचना मिलने पर टास्क टीम बनाया जाता है और लगातार छापेमारी की जाती है
उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह

