Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
    इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक बताया। उन्होंने देश और राज्यवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें हर क्षेत्र में सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

    रघुवर दास ने अपनी दिवंगत बड़ी बहन को याद करते हुए भावुक क्षण साझा किए। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दिनों में जब पुलिस छापेमारी करती थी, तब उनकी बड़ी बहन उनका संबल बनती थीं और वे अक्सर उनके घर पर शरण लेते थे। उन्होंने अपनी माता के योगदान को भी याद करते हुए कहा कि जीवन में जो भी उपलब्धियां उन्हें मिली हैं, उनमें उनकी मां की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी और सख्त क्रियान्वयन भी आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में और अधिक योगदान दे सकें।

    नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
    Next Article प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    Related Posts

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    August 28, 2026

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    August 28, 2026

    साकची के CNG पंप पर हादसा, कर्मचारी की मौत

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    साकची के CNG पंप पर हादसा, कर्मचारी की मौत

    प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    महिंद्रा ने लॉन्च की BE 6 स्पोर्टेक सीरीज, डिजाइन और तकनीक के साथ परफॉर्मेंस पर जोर मानगो में मेयर सुधा गुप्ता ने किया उद्घाटन

    तिनके में भाई का भरोसा: माँ सीता का अखंड विश्वास — अरुण सिंह

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.