Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

    जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या MH12LT-8538 ने पीछे से बाइक संख्या JH05DN-3281 को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में 22 वर्षीय मोहम्मद निसार, पिता मोहम्मद यूनुस, निवासी अंसार नगर, डेमडुबी (कपाली ओपी क्षेत्र) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान, निवासी गौसनगर (कपाली ओपी क्षेत्र), गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

    बताया जा रहा है कि दोनों युवक फॉल्स सीलिंग का कार्य कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद काफी देर तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।
    घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

    सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़ी खबर: यूक्रेन की महिला रक्सौल बॉर्डर पर पकड़ी गई, नेपाल जाने की थी फिराक
    Next Article गिरिडीह धनवार के होटल डिस्कवरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, संयुक्त छापेमारी के बाद होटल सील; मैनेजर हिरासत में, संचालक फरार

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MxWin Bonos De Bienvenida Y Mecánicas Alternativas

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.