Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह धनवार के होटल डिस्कवरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, संयुक्त छापेमारी के बाद होटल सील; मैनेजर हिरासत में, संचालक फरार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गिरिडीह धनवार के होटल डिस्कवरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, संयुक्त छापेमारी के बाद होटल सील; मैनेजर हिरासत में, संचालक फरार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह धनवार के होटल डिस्कवरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, संयुक्त छापेमारी के बाद होटल सील; मैनेजर हिरासत में, संचालक फरार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    गिरिडीह जिले के धनवार नगर पंचायत स्थित बड़ा चौक के होटल डिस्कवरी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में होटल के एक कमरे से दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने देर शाम होटल को सील कर दिया।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के सभी कमरों की जांच की। जांच के दौरान होटल में ठहरे लोगों के संबंध में कोई वैध रजिस्टर, पहचान पत्र की प्रविष्टि या आगंतुकों का रिकॉर्ड नहीं मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि होटल में नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना किसी वैध एंट्री के लोगों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे।
    खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे से दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध एवं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।

    पुलिस ने होटल के मैनेजर प्रदीप साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि होटल का संचालन अनिल साव कर रहा था। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
    अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार की मौजूदगी में देर शाम होटल डिस्कवरी को सील कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि होटल संचालक द्वारा होटल संचालन से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

    कार्रवाई के दौरान खोरीमहुआ एसडीपीओ, धनवार थाना प्रभारी, धनवार बीडीओ, दंडाधिकारी, महिला पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान होटल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल डिस्कवरी को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। लोगों के अनुसार इससे पहले भी दो बार इसी तरह की शिकायतों पर यहां छापेमारी की गई थी। इस बार हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में होटल संचालन और अवैध गतिविधियों को लेकर प्रशासन की सख्ती चर्चा का विषय बनी हुई है।
    फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल से बरामद दस्तावेजों, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    अमरेन्द्र कुमार, एसडीपीओ, खोरीमहुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नकदी बरामद।

    Related Posts

    रामगढ़ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दंपति समेत 3 गिरफ्तार

    July 8, 2026

    बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नकदी बरामद।

    July 8, 2026

    टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    July 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दंपति समेत 3 गिरफ्तार

    बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नकदी बरामद।

    गिरिडीह धनवार के होटल डिस्कवरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, संयुक्त छापेमारी के बाद होटल सील; मैनेजर हिरासत में, संचालक फरार

    टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    बड़ी खबर: यूक्रेन की महिला रक्सौल बॉर्डर पर पकड़ी गई, नेपाल जाने की थी फिराक

    मानवता का क्षरण: बढ़ती हिंसा, घटती संवेदना, आखिर हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं?

    डॉक्टर दीपक गोस्वामी: जब आप दृष्टिकोण बदलो, दिशा स्वयं बदलेगी!

    विकसित भारत का सपना: कैसे संभव होगा मिलावट-मुक्त भारत?

    सिंधु जल संधि पर भारत का कड़ा रुख: राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक नाबालिग समेत चार और आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.