Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन 
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल, समाज को सहयोग का दिया आश्वासन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर कोल्हान में सिखों के धार्मिक और सामाजिक मामलों पर पहरा देने वाली संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सरायकेला के नए एसपी मनोज स्वर्गियारी से मिला. सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में सर्वप्रथम नए पुलिस अधीक्षक को जिले की कमान संभालने के लिए बधाई दी गई. इसके साथ ही सीजीपीसी की ओर से कोल्हान के 34 गुरुद्वारों की जानकारी देते हुए समाज के किसी भी प्रकार के मामले थाना आने पर उन्हें सम्बंधित गुरुद्वारा कमेटी के पास सौंपने की मांग की गई. एसपी को बताया गया कि समाज के पारिवारिक विवाद का निपटारा स्थानीय कमेटी करती है, वहां भी अगर नहीं निपटता है तो सीजीपीसी सर्वोचता के साथ उस मामले का हल निकालने की कोशिश करती है. इसके साथ ही सीजीपीसी की ओर से संचालित गतिविधियों से भी एसपी मनोज स्वर्गियारी को अवगत कराया गया. उन्हें समाज की ओर से हर सामाजिक व धार्मिक मामलों में सहयोग करने का भरोसा दिया गया. प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनकर एसपी प्रभावित हुए और उन्होंने भी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सिख समाज से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए समाज के मामलों को गुरुद्वारा कमेटियों को भेजे जाने की बात कही. इस दौरान प्रधान के साथ महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, वरीय सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, राजू पांडे आदि शामिल थे.

    समाज को सहयोग का दिया आश्वासन सरायकेला एसपी से मिला सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में एसपी ने बाइक से किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया विशेष गश्ती अभियान
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी में SIR अभियान के लिए 51 सहायता शिविर, रघुवर दास ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    September 1, 2026

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    September 1, 2026

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के 5 सितंबर मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- कानून व्यवस्था बनाएं रखेें

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत, 14 घायल

    अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही भारत की विकास दर

    एवरेस्ट के मसालों पर लगा बैन, एफएसएसएआई की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें क्या है पूरा मामला

    बिहार में न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का रास्ता साफ, पटना हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

    कई आपराधिक मामले दर्ज होना शहर-निकाले का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ का आदेश रद्द किया

    असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.