राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल प्रखंड क्षेत्र में जिला परिषद मद से स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो और जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। योजनाओं पर कुल 20.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें दो डीप बोरिंग सह पाइपलाइन योजना और एक सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शामिल है।
विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
शिलान्यास की गई योजनाओं में आसनबनी पंचायत के कांदरबेड़ा सरदार टोला सरकारी स्कूल के पीछे कालीचरण सिंह की जमीन में 6.50 लाख रुपये की लागत से डीप बोरिंग सह पाइपलाइन निर्माण, चिलगु पंचायत के सालगाड़ीह में संजय कुंभकार के घर के सामने 6.50 लाख रुपये की लागत से डीप बोरिंग सह पाइपलाइन निर्माण तथा रुचाप पंचायत स्थित डैम रोड मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में 7.51 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय एवं पानी टंकी पर लाइन मोटर लगाने का कार्य शामिल है। संवेदक से गुणवत्तापूर्ण ओर निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करे.
जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने कहा कि योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होगा और लोगों को बेहतर स्वच्छता सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, मुखिया बिदू मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह सरदार, आनंद सिंह, अशोक दास , बिल्टू राय, नयन दास, शिव चरण रजवाड़, मदन मुर्मू, अशोक दास, बिल्टू राय सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

