राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड आंदोलनकारी व समाजसेवी रहे स्व.हिंदुराम बेसरा के नामकरण पर बनी संस्था स्व.हिंदुराम बेसरा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा रविवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु में नि: शुल्क कोचिंग सेंटर का उदघाटन समारोह पूर्वक किया गया। सेंटर का उदघाटन मुख्य अतिथि दुखनी सोरेन व विशिष्ट अतिथि इसी विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रहे निखिल मंडल व कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने फीता काट कर किया। मौके पर संस्था के संरक्षक कारु बेसरा ने कहा कि हिंदुराम बेसरा इस क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्ति थे। एक वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया। उनकी सोच शिक्षित समाज का निर्माण को आगे बढ़ाते हुए यह कोचिंग सेंटर खोला गया है। यहां प्रथम चरण में अवकाश दिवस शनिवार अपराह्न तथा रविवार को कक्षा 4,5,6 व 7 के छात्र छात्राओं को जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय तथा टाटा स्टील ज्योति फेलोशिप (छात्रवृत्ति) प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसका उद्देश्य गरीब छात्रों को आगे बढ़ने हेतु सीढ़ी बनना है। इस अवसर पर शत्रुघ्न मुर्मू, स्वर्गीय हिंन्दु रामबेसरा के धर्मपत्नी गंगामनी बेसरा ट्रस्ट के सदस्य
सदानंद साहू, तारास हांसदा, ग्राम प्रधान रविंद्र सोरेन, विद्यालय के प्रधान अध्यापक अमित कुमार सिंह, विद्यालय एसएमसी के अध्यक्ष देवानंद साहू, निरूप हांसदा, शिवचरण टुडू, शंकर मुंडा, राजेश सोरेन तथा काफी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे।

