Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा मोटर्स और एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में 35 नई कमर्शियल गाड़ियों के डिलीवरी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पहले चरण में 35 में से 5 गाड़ियां ग्राहक केपीएस लॉजिस्टिक्स को सौंपी गईं। समारोह में टाटा मोटर्स के एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश चंद्रा, एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स के चिन्ना डायरेक्टर हरेंद्र सिंह व पार्टनर डायरेक्टर प्रशांत कुमार तिवारी और बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

     

    टाटा मोटर्स के एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश चंद्रा ने बताया कि वाहन प्राप्त करने वाले ग्राहक ईस्टर्न ज़ोन के प्रमुख ट्रांसपोर्टरों में शामिल हैं, जिनके बेड़े में पहले से 700 से अधिक वाहन संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का टाटा मोटर्स और एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स पर वर्षों से बना भरोसा ही इस बड़े ऑर्डर की सबसे बड़ी वजह है।

    कंपनी ने बताया कि नई MY26 सीरीज़ की इन गाड़ियों में कई आधुनिक तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इनमें नया एडवांस्ड ATS सिस्टम, ऑटो-एडजस्टेबल और अधिक आरामदायक सीटें तथा बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने वाले फीचर्स शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन तकनीकी सुधारों से ग्राहकों को पहले की तुलना में 8 से 10 प्रतिशत तक अधिक माइलेज मिलेगा, जिससे परिचालन लागत में कमी आएगी और व्यवसाय को सीधा लाभ होगा।

    इसके अलावा गाड़ियों के क्राउन और ड्राइवलाइन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे भारी से भारी लोड लेकर भी कठिन और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित होगा। वहीं एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स द्वारा ट्रेलर बॉडी को भी ग्राहकों की जरूरत के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि वाहन अधिकतम क्षमता के साथ सुरक्षित संचालन कर सकें।

    कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इन नई गाड़ियों से न केवल ग्राहकों के व्यवसाय को मजबूती मिलेगी, बल्कि ड्राइवरों को भी सुरक्षित और आरामदायक कार्य वातावरण मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई खेप ग्राहकों के लिए लाभदायक साबित होगी और परिवहन क्षेत्र की प्रगति के साथ रोजगार एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

    आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    October 12, 2026

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    October 12, 2026

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    मां रंकिणी मंदिर विकास समिति का विवाद थाने पहुंचा

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    काला बिल्ला लगाकर अनुसचिवीय कर्मचारियों का विरोध शुरू

    जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

    Picking the Best Casino Australia for Security: A Cash-First Check on Real Banking Strengths

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    रामबली सिंह के निधन से तेघड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.