काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर में बढ़ते अपराध, हत्या, छिनतई और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद की सफलता पर भाजपा महानगर जमशेदपुर कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने जमशेदपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरवासियों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं सभी सामाजिक वर्गों ने जिस प्रकार स्वेच्छा से बंद को समर्थन दिया, वह यह संदेश देता है कि जनता अब अपराध और प्रशासनिक विफलता को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है। काली ने कहा कि भाजपा जनभावनाओं की इस आवाज को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी और जमशेदपुर को सुरक्षित बनाने की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

