बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री के नाम एडीजी मनोज कौशिक को ज्ञापन सौंपा। चैंबर ने शहर में सीसीटीवी नेटवर्क मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने, नशे और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रमुख मार्गों पर पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने की मांग की। इस दौरान एडीजी मनोज कौशिक ने डोबो पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और टीओपी स्थापित करने का निर्देश दिया तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं सिंहभूम चैंबर ने 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को नैतिक समर्थन देने की भी घोषणा की।

