Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। डीडी बार हत्याकांड के खिलाफ जमशेदपुर सरयू राय के आह्वान पर गुरुवार की संध्या विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस माइकल जॉन ऑडिटोरिय़म से प्रारंभ हुआ और बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए वापस माइकल जॉन ऑडिटोरियम से पास खत्म हुआ। इस जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि मशाल जुलूस में कई दलों और विभिन्न समाज के लोगों की सहभागिता रही। लोग हाथों में तख्तियां लिये हुए थे, जिसमें डीडी बार कांड में मारे गए करनी सेना के अध्यक्ष हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने की मांग थी। जुलूस में चल रहे लोगों ने ‘जमशेदपुर प्रशासन होश में आओ’, ‘वीर सरयू जिंदाबाद’, ‘कल जमशेदपुर बंद रहेगा’, ‘हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’ जैसे नारे लगा रहे थे।

    गौरतलब है कि विधायक सरयू राय ने शहर में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के खिलाफ 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। इस बंद से अत्यावश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

    मीडिया से बातचीत में विधायक सरयू राय ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय ने उनकी अपील पर कल होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। एक सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि अगर पुलिस के लोग थोड़ी तत्परता दिखाते तो आज यह सब करने की जरूरत नहीं होती। पुलिस प्रशासन के शिथिल और लापरवाह रवैये के कारण हम लोगों ने हिमांशु सिंह को खो दिया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जमशेदपुर में पुलिस ने गलत लोगों को अवैध धंधा करने का लाइसेंस दे दिया है। पुलिस लापरवाही बरत रही है। कल की बंदी स्वतः स्फूर्त होगी। एक अन्य सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि जब पानी नाक के ऊपर चला जाता है, तो आदमी हाथ-पांव मारता है। आप जमशेदपुर को देखेंगे तो पाएंगे कि यहां अपराध की घटनाएं बेतहाशा बढ़ गई हैं। धड़ल्ले से चाकूबाजी और चापड़बाजी की घटनाएं हो रही हैं। शहर में अवैध अड्डेबाजी, अवैध शराब का धंधा चल रहा है और सुरक्षित रुप में चल रहा है क्योंकि पुलिस ने इन धंधेबाजों को संरक्षण दे रखा है। जमशेदपुर की कानून व्यवस्था पटरी पर आ जाए, इस मकसद को पूरा करने के लिए ही 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बंदी सरकार को सीधी चेतावनी है। अगर कुछ भी गलत होगा तो सरकार पर ही जिम्मेदारी जाएगी।

    मशाल जुलूस में सुबोध श्रीवास्तव, शंभू सिंह, शिवशंकर सिंह, कन्हैया सिंह, आशुतोष राय, कुलविंदर सिंह पन्नू,, मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, अमित शर्मा, अजय कुमार, संजय तिवारी, ललन द्विवेदी, सुरंजन राय, कमलेश मुखी, अमृता मिश्रा, ऊषा यादव, रीना डे, भास्कर मुखी, दुर्गा राव, प्रकाश कोया, सतीश सिंह, राजेश प्रसाद, अर्जुन यादव, आकाश शाह, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, बबलू कुमार, प्रवीण सिंह, चुन्नू भूमिज, लालू गौड़, दीपक गौड़, संजीव सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, शंकर कर्मकार, विजय राव, एम. चंद्रशेखर राव, सन्नी सिंह, विकास साहनी, गणेश चंद्रा, विकास रजक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन
    Next Article हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    Related Posts

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    August 16, 2026

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    August 16, 2026

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    अटल बिहारी वाजपेयी ‘अजातशत्रु’ थे, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण और लोकतंत्र पर गंभीर प्रश्नचिह्न

    दिमागी नक्सली: राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    स्वतंत्रता दिवस पर रवीन्द्र नाथ महतो का आह्वान: समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी

    मानसून सत्र: संसदीय मर्यादा का क्षरण और जनता के विश्वास पर चोट

    मानसून सत्र की विफलता: संसदीय मर्यादाओं का क्षरण कब तक?

    अमित शाह ने वाजपेयी को बताया ‘अजातशत्रु’, कहा- सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.