मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रारम्भ, बूथ स्तरीय बीएलओ घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर मतदाताओं के विवरण का कर रहे सत्यापन कार्य
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राँची के कांके रोड, स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से तय समय सीमा के भीतर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

