युवक की गोली मारकर हत्या
राष्ट्र संवाद संवादाता
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के तिलकधारी कुआँ मुहल्ले में सरे आम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के चश्मदीद और मृतक के चचेरे भाई बताते हैं की 10,000 रूपये रंगदरी पिछले 10 दिनों से मांगी जा रही थी. नहीं देने के कारण 5 लोगो ने घर के पास सटा कर गोली मार दिया.जिसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इधर नगर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही में जुट गई. सदर अस्पताल पहुंचें डीएसपी रविकांत साव ने बताया की नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई. अपराधियों की पहचान हो गई हैं बहुत जल्द सभी की गिरफ्तारी होंगी.

