जैनामोड़ लूटकांड: व्यापारियों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद रहेगा बाजार
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो के जैनामोड़ में देर रात पांच हथियार बंद बाइक सवार अपराधियों ने सर्राफा व्यवसाय रंजीत बरनवाल के पास से बंदूक की नोक पर 110000 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था।
घटना के बाद जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है और पुलिस की सुस्ती के कारण इस तरह की घटना होने की बात कही है।
उन्होंने बोकारो एसपी को 24 घंटे का उल्टी मैटम दिया है और कहा है कि अगर 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो जैनामोड़ को बंद करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के समय भी तिरुपति नामक जेवर की दुकान में लूट की घटना हुई थी। जिसका उद्भेदन आज तक नहीं हुआ ,यह पुलिस की कार्यशैली को दर्शाता है।

