5 जुलाई को जमशेदपुर में होगा ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम, राज दीदी देंगी सफलता और समृद्धि का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में 5 जुलाई, रविवार को नारायण रेकी सत्संग परिवार, टाटानगर की ओर से बिष्टुपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज स्कूल में “कुबेर का खजाना” नामक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विश्व विख्यात लाइफ ट्रांसफॉर्मेशनल स्पीकर और नारी रत्न’ सम्मान से सम्मानित श्रीमती राजेश्वरी जी मोदी, यानी राज दीदी होंगी। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें 11 वर्ष या उससे अधिक आयु के महिला और पुरुष भाग ले सकते हैं। प्रवेश के लिए पास अनिवार्य रखा गया है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

