Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    जमशेदपुर में भी सवाल: क्या सिविल सर्जन और ड्रग इंस्पेक्टर करेंगे सख्त कार्रवाई?

    अमन कुमार शांडिल्य

    केंद्र सरकार की औषधि गुणवत्ता जांच एजेंसियों की हालिया रिपोर्ट ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, बुखार, खांसी, एसिडिटी और ओआरएस जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण में असफल पाए गए हैं। यह मामला केवल दवा कंपनियों का नहीं, बल्कि करोड़ों मरीजों के स्वास्थ्य और भरोसे का है।

    मरीज डॉक्टर के पर्चे और दवा कंपनी के नाम पर विश्वास करके दवा खरीदता है। यदि वही दवा गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि मरीज के जीवन से खिलवाड़ है। ऐसे मामलों में कठोर और पारदर्शी कार्रवाई ही जनता का विश्वास बनाए रख सकती है।

    पूर्वी सिंहभूम में भी जरूरी है सतर्कता

    जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम में भी यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सिविल सर्जन कार्यालय और ड्रग इंस्पेक्टर केंद्र सरकार की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दवाओं के बैच की जांच करेंगे? क्या मेडिकल दुकानों और स्टॉकिस्टों का निरीक्षण होगा? यदि संबंधित दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं, तो क्या उन्हें तत्काल हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी? जनता को इन सवालों के स्पष्ट जवाब चाहिए।

    दवा का कारोबार मुनाफे का नहीं, भरोसे का विषय है। यदि गुणवत्ता पर समझौता होगा तो सबसे बड़ी कीमत मरीज चुकाएगा। इसलिए केंद्र और राज्य की एजेंसियों के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम का औषधि प्रशासन भी सक्रियता दिखाए। कार्रवाई निष्पक्ष, समयबद्ध और सार्वजनिक हो, ताकि लोगों का यह विश्वास कायम रहे कि उनकी जान से जुड़ी दवाओं के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई
    Next Article चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    Related Posts

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 20, 2026

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    October 20, 2026

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.