एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: एडीएलएस सनशाइन स्कूल में शनिवार को सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स-2026 का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के 23 स्कूलों के कुल 196 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 100 बालक और 96 बालिकाएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. हसन इमाम मलिक, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच एवं टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिवीजन के हेल्थ एंड वेलनेस एग्जीक्यूटिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर एडीएल सोसाइटी के अध्यक्ष वाई. ईश्वर राव, चेयरमैन एन.वी.आर. मूर्ति, मानद सचिव एम. कमल कुमार, मानद कोषाध्यक्ष पी. सिम्हाद्री राव, झारखंड गोजू रियू कराटे डू एसोसिएशन के मानद सचिव एल. नागेश्वर राव, विद्यालय की प्राचार्या मंजू सिंह सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि चयन ट्रायल्स का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगामी सीआईएससीई प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

