Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लापता

     

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा गम्हरिया निवासी भास्कर दास की 16 वर्षीय पुत्री अर्पिता दास बीते 22 जून 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिवार के अनुसार, घर से निकलने से पहले अर्पिता अपनी सहेली नीतू के साथ एक स्थानीय दुकान पर पायल बेचने गई थी। इसके बाद वह कोचिंग के लिए निकली, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले गया हो सकता है। छात्रा का मोबाइल नंबर 62957 06512 भी लगातार बंद बता रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। घटना के बाद छात्रा के पिता भास्कर दास ने आदित्यपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है तथा संभावित सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

    इस बीच परिजनों ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को अर्पिता दास के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल उसके पिता भास्कर दास के मोबाइल नंबर 9031816005 पर संपर्क करें, ताकि छात्रा को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके। परिवार की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और समाज के सहयोग पर टिकी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन
    Next Article जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    Related Posts

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    October 1, 2026

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    October 1, 2026

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार्ट सर्जरी के बाद कैसी होगी रिकवरी AI पहले ही बता सकेगा, मरीज की राह कितनी आसान या चुनौतीपूर्ण होगी

    जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI से जुड़े होने पर सुप्रीम कोर्ट में उठे सवाल, CEC कानून पर 23 सितंबर का आदेश वापस लेने की मांग

    चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम

    विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर 2026) पर विशेषः

    होटल के फायर लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, फायर ब्रिगेड के दो अधिकारी एसीबी के जाल में

    ठाणे में शिवसेना नेता की दफ्तर में घुसकर हत्या, गोलियों के बाद धारदार हथियार से हमला

    बिहार के पते पर विदेशी पासपोर्ट, कठघरे में सत्यापन व्यवस्था

    उज्जैन हिंसा: एआई-निर्मित वीडियो ने भड़काई सांप्रदायिक तनाव की आग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.