मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो मॉक ड्रिल आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर बोकारो जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। त्योहार को देखते हुए आज बोकारो रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेंसिटिव इलाका सिवनडीह के पास मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीना समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस और उपद्रवी आपस में भिड़ते नजर आए। पुलिस ने वॉटर कैनल ,आशु गैस रबर बुलेट और लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को काबू करने का काम किया। जिले के डीसी और एसपी ने कहा कि तैयारी को लेकर यह मॉक ड्रिल है। किसी भी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी अगर करने की कोशिश करेगा तो प्रशासन उस सख्ती से निपटने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की अफवाह उड़ाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी जगह फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कोई भी गड़बड़ी करेगा उसको अपराधी की तरह पुलिस और प्रशासन सलूक करने का काम करेगी।

