Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    घाटशिला , भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी ने की।

    बैठक का शुभारंभ भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उनके बलिदान ने देश को एक राष्ट्र, एक संविधान और एक निशान के संकल्प के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

    श्री दिनेश कुमार ने दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी 26 जून तक कोल्हान क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना प्रशिक्षण पूर्ण करना है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसी माह सभी मंडलों में मंडल समिति का गठन पूर्ण किया जाना है, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप शाही इस माह पूर्वी सिंहभूम जिले में 24 घंटे के प्रवास पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जिला स्तरीय बैठक, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, मंडल एवं शक्ति केंद्र की बैठक तथा ग्रामीण क्षेत्र में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद स्थापित करेंगे।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण अभियान एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया।

    *बैठक में उपस्थित* देवदत्त साव,हेमन्त नारायण देब, रोहित सिंह परमार,ज्योत्सना मयी बेरा,गीता मुर्मू, राहुल पाण्डे, कृष्णा शर्मा, गौर चन्द्र पात्र, राजाराम महतो, रंगलाल महतो,चन्दना मुर्मू,कृष्णा पाल, दिपक दण्डपात,ब्रजेश सिंह,मोन्टु कमार सिंह,सुजन मान्ना, राजकुमार कर,कमलकान्त सिंह शुभेन्दु पात्र ,महादेव महतो,गुरूचरण मार्डी,अमरदीप शर्मा, तनुश्री नन्दा जयन्त घोष,अशोक पासवान विजय पाण्डेय,सजय महाकुड़,दीपूअधिकारी, मनोज कुमार विषय समेंत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर
    Next Article उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.