Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बहरागोड़ा प्रखंड के मांगड़ोशोल निवासी झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्हें उपचार हेतु मानुषमुड़िया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में समुचित उपचार के उपरांत उनकी स्वास्थ्य स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और वर्तमान में वे पूर्णतः स्वस्थ हैं।

    श्री हांसदा के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उनका कुशलक्षेम जानने नर्सिंग होम पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ती, चिन्मय नायक, संजय महतो, समाय मुर्मू, शीलू मुर्मू सहित अन्य लोगों ने उनसे मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा परिवारजनों का भी हौसला बढ़ाया।

    स्वास्थ्य लाभ के बाद श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा ने उनके स्वस्थ होने की कामना करने वाले सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्वस्थता के दौरान लोगों द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, सहयोग एवं शुभकामनाओं से उन्हें मानसिक संबल प्राप्त हुआ, जिसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं।

    उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और आत्मीयता ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। बीमारी के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार कुशलक्षेम पूछने, स्वास्थ्य लाभ की कामना करने एवं परिवार का मनोबल बढ़ाने से उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की प्रेरणा मिली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए
    Next Article डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.