Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। तुरामडीह माइंस से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के अधिकार, रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर सोमवार को सुंदरनगर स्थित तुरामडीह माइंस गेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। तुरामडीह विस्थापित समिति के बैनर तले हुए इस आंदोलन को भाजपा जमशेदपुर महानगर का समर्थन मिला, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेता शामिल हुए।

    धरना को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि विस्थापितों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में हुए समझौते को आज तक धरातल पर लागू नहीं किया गया और विस्थापितों के मांगपत्र पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन और न्यायपूर्ण पुनर्वास तक संघर्ष जारी रहेगा।

    भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि परियोजना के लिए विस्थापित परिवारों की भूमि, घर और धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण किया गया, लेकिन उनकी कई मांगें आज भी लंबित हैं। भाजपा उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़ी है।

    धरना के दौरान यूसीआईएल (UCIL) प्रबंधन का प्रतिनिधिमंडल भी वार्ता के लिए पहुंचा। विस्थापितों ने रोजगार, मुआवजा, पुनर्वास और अन्य लंबित मुद्दों को उठाते हुए मांगपत्र सौंपा। प्रबंधन ने मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

    धरना में इनकी रही भागीदारी

    धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, अमित मिश्रा, उपेंद्र गिरी, आनंद कुमार, हन्नु जैन, सुमित शर्मा, नीतीश कुशवाहा, सुदीप्तो डे राणा, प्रदीप मुखर्जी, गणेश सरदार, शैलेश गुप्ता, अनमोल वर्मा, मनोज सरदार, तुरामडीह विस्थापित समिति के अध्यक्ष मोगधो दिग्गी, ग्राम प्रधान एम पी दिग्गी, सुराई गुईया, रामसाय सोरेन, पिंटू चकिया, मंगल केराई, पुच्चू दिग्गी, पाथर दिग्गी, तुषार पूर्ति, विशाल चाकी, प्रिया कुंकल, सावित्री चाकी, मैचो गुईया, गीता कुंटिया, समीर मार्डी, मूचीराम हेंब्रम, सिंगराई टियू, मोटाई दिग्गी, हुडिंग दिग्गी समेत बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन
    Next Article बिहार में ‘एनकाउंटर की राजनीति’ बनाम कानून का राज

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.