Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के भालूबासा में सड़क चौड़ीकरण के कारण विस्थापित किए गए दुकानदारों के पुनर्वास का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करीब एक दशक से लंबित इस मुद्दे पर अब जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सक्रिय हुई हैं। हाल ही में छह और दुकानों को हटाए जाने के बाद दुकान आवंटन की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे प्रभावित दुकानदारों में नई उम्मीद जगी है।

    वर्ष 2016 में भालूबासा पुल के समीप सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ी संख्या में दुकानों को हटाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर विस्थापित दुकानदारों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से 53 नई दुकानों का निर्माण कराया गया था। इनमें से 24 दुकानों का आवंटन कर दिया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद शेष दुकानों का आवंटन वर्षों तक अटका रहा। रखरखाव के अभाव में बंद पड़ी दुकानें जर्जर हो गईं।

    दुकानदारों का आरोप है कि जिन्हें दुकानें मिलीं, वहां बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यही कारण है कि आवंटित दुकानों में से केवल तीन-चार दुकानें ही संचालित हो रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि अब बिजली-पानी की व्यवस्था के लिए उनसे 20-20 हजार रुपये की मांग की जा रही है, जो उनके लिए संभव नहीं है।

    इस बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर अक्षेस अधिकारियों के साथ बैठक कर हाल में विस्थापित हुए छह दुकानदारों के लिए दुकान आवंटन सुनिश्चित कराया है। उन्होंने दुकानों की मरम्मत तथा बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

    दुकानदारों का कहना है कि चार दशकों से वे इसी क्षेत्र में कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आए हैं। अब दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने से उनके सामने फिर से रोजगार बहाल होने की उम्मीद जगी है। यदि जल्द सुविधाओं के साथ दुकानें शुरू होती हैं, तो दर्जनों विस्थापित परिवारों की रोजी-रोटी का संकट काफी हद तक दूर हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.