राष्ट्र संवाद संवाददाता
भाजपा के पोटका, कोवाली और आसनबनी मंडल की संयुक्त विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रशिक्षण बैठक शनिवार को त्रिपाठी भवन, हाता में संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को BLO के साथ समन्वय कर काम करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य वक्ता ने गिनाईं प्राथमिकताएं
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में ग्रामीण प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि SIR का काम निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हो रहा है। इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना और डुप्लीकेट नाम डिलीट करना शामिल है।
उन्होंने कहा, “यह काम हम अकेले नहीं कर सकते। BLO हमारी मदद करेंगे और हमें भी उनकी मदद करनी है। बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय होगी।”
मेनका सरदार और मीरा मुण्डा रहीं विशेष वक्ता
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार और पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं डॉ. मीरा मुण्डा विशेष वक्ता के रूप में शामिल हुईं। दोनों ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन में सहयोग करने की अपील की।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक का संचालन शेखर गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी ने दिया।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य सुरज मंडल, मनोज कुमार सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, गणेश सरदार, कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल अध्यक्ष नील निधु दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सरदार, अजीत महाकुड़ समेत तीनों मंडलों के पदाधिकारी और BLA-2 के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्या है SIR
विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन कराता है। इसमें नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने और अयोग्य नामों को हटाने का काम होता है, ताकि चुनाव में गड़बड़ी रोकी जा सके।

