लायंस क्लब भारत ने योग शिविर लगाकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा साकची स्थित क्लब कार्यालय में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा लायन अंजुला सिंह, सचिव आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ आनंद, मनोज सोनी, राजेश सिंह, ज्योति सिंह, राजेश चावला, अजीत पाल सहित लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर नॉर्थ के विप्लव मल्लिक, लखविन्दर सिंह, सजीत कुमार, अमनदीप सिंह एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

