Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित वोल्टास गोलचक्कर के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार 22 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर बिष्टुपुर की ओर जा रहा था। वोल्टास गोलचक्कर के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सीधे डिवाइडर से टकरा गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर के केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    घटना के समय सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। लोगों का कहना है कि यदि ट्रेलर डिवाइडर से नहीं टकराता, तो वह कई वाहनों को अपनी चपेट में ले सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना में किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

    सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की सहायता से वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया
    Next Article ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Related Posts

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    September 27, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    September 27, 2026

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    हाईवा से सड़क पर गिर रहा यूरेनियम अयस्क, धूल में सांस ले रहे राहगीर

    यात्रियों से दुर्व्यवहार पर बस प्रतिनिधियों से वार्ता

    गिरे पेड़ों को दो माह बाद भी नहीं हटाया, हादसे का इंतजार कर रहा वन विभाग

    कारो नदी फिर हुई काली, कहीं विकास की कीमत पानी तो नहीं?

    *चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत*

    छौड़ाही में पानी की टंकी साफ करने गई 10 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.