NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन
NTA को रद्द करने, सार्वजनिक शिक्षा को बचाने एवं सभी छात्र युवा को रोजगार देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय साप्ताहिक मांग दिवस के मौके पर साकची गोल चक्कर जमशेदपुर में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन AIDSO की ओर से एक विरोध सभा किया गया। इस मौके पर उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा विगत कई वर्षों से NEET जैसे परीक्षाओं का पेपरलीक होना शर्मनाक है और इसके साथ विभिन्न तरह के परीक्षाओं का पेपर लीक होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
हम सभी छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग करते हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है सरकारी कॉलेज से विभिन्न विभागों को बंद किया जा रहा है। छात्र युवा हर वर्ष करोड़ों की संख्या में बेरोजगार हो रहे हैं परंतु केंद्र व राज्य सरकार नौकरी देने में समर्थ। आज इस विपरीत परिस्थिति में छात्र आंदोलन सड़कों पर होना लाजमी है।
आज पूरे देश भर में हम लोग एक सप्ताह का तीन-तीन मांग को लेकर विभिन्न स्कूल कॉलेज चौक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इन मांगों पर अगर सरकार विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में हमारे संगठन की ओर से विभिन्न राज्य एवं केंद्र की सरकार के खिलाफ विशाल छात्र प्रदर्शन किया जाएगा।

