जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवादाता
चाईबासा: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छोटा महुलडिहा गांव के 20 वर्षीय युवक मुकेश बारजो की हत्या के मामले का उद्वेदन करते हुए पुलिस ने आरोपी फंटूस लागुरी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 जून को काटेपाड़ा जंगल में नाला के पास से ग्रामीण मुंडा की सूचना पर पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था। बाद में उसकी पहचान हुई। 16 जून को प्राथमिक की दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि मृतक की पत्नी बुधनी बारजो की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। परिजनों द्वारा बताया गया कि गाँव के ही रहने वाले फंटुस लागुरी के घर से आपसी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें फंटुस लागुरी ने मुकेश बारजो को जान से मार देने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफाएल मुर्मु के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल द्वारा तकनीकी शाखा की सहायता से आरोपी 35 वर्षीय फंटुस लागुरी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

