Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में पुलिस ने 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोलमुरी थाना के एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस के अनुसार, सड़क जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेराव कर नारेबाजी की, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हुई और पुलिस के कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर हंगामे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि रविवार को आरडी टाटा गोलचक्कर के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला घायल हो गई थी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल कराया गया।

    आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर

    Related Posts

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    मसालों की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की रिपोर्ट से खुला मिलावट का राज

    FSSAI रिपोर्ट: मसालों में मिलावट का चौंकाने वाला खुलासा, 454 नमूने फेल

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    मसाले की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की चौंकाने वाली रिपोर्ट

    लोकतंत्र में सदन की गरिमा: हंगामे नहीं, संवाद और समाधान की जरूरत

    नशा मुक्त भारत: अभियानों का उत्सव और न्यायिक देरी की हकीकत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व स्मृति यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.