Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी इंगोट प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। विस्फोट की तेज आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट के एक यूनिट में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में घायल मजदूरों की पहचान बादल और पुजारी के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में बायलर सिस्टम में तकनीकी खराबी और लीकेज की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि लीकेज के कारण आग लगी, जिसके बाद विस्फोट हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

    इधर, हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी भी मामले की जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय
    Next Article जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.