Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक छद्म वीडियो पत्रकार द्वारा विगत एक माह से उन पर अनर्गल आरोप लगाने के विरुद्ध बिष्टुपुर थाने में सिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि उक्त छद्म पत्रकार उन पर नाना प्रकार के आधारहीन आरोप लगा रहा है, उनकी तस्वीर दिखाकर अवांछित विषय से जोड़ रहा है।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि पहले वह परोक्ष रूप से उन्हें लक्षित करता था। गत कुछ दिनों से वह ग़लत, तथ्यहीन एवं अधकचरी जानकारी के आधार पर उन पर सीधा हमला करने लगा है। कुछ दिनों तक वह इस ओर से आँखें मूँदे रहे। जब उसने हद पार कर दी तो उन्होंने इसके विरुद्ध जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

    सरयू राय ने कहा कि थाना छद्म पत्रकार से उसके कहे का सबूत मांगे अन्यथा उस पर बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत जानबूझकर चरित्र हनन करने और झूठ-फ़रेब प्रसारित करने का षड्यंत्र करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा चलाए।

    श्री राय ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी ने उनके विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाया हो। पहले भी निहित स्वार्थ में और राजनीतिक कारणों से कई बार ऐसा हुआ है। वह जब भी भ्रष्टाचार और अनियमितता का गंभीर मामला जनहित में उठाते हैं, तब-तब ऐसे मामलों में संलिप्त लोग किसी शिखंडी को आगे कर अनर्गल एवं तथ्यहीन बयान दिलाते हैं। वह जब प्रमाण मांगते हैं तो ये चुप्पी साध लेते हैं। न्यायालय जाता हूं तो सजा पाते हैं या अपनी वेबसाइट हाईजैक होने की दलील पेश करते हैं।

    श्री राय ने ऐसे सभी लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि आरोप ज़रूर लगाइए पर सुबूत भी दीजिए। सुबूत नहीं है तो ग़लतबयानी के लिए माफ़ी मांगिए अन्यथा अदालती कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहिए।
    सरयू राय ने कहा कि जिसके दामन में दाग हो, जिसने ब्लैकमेल होने लायक़ कोई काम किया हो, जिसने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की हो, जिसने मंत्री-विधायक रहते भ्रष्टाचार किया हो वह ऐसे ब्लैकमेलरों से दब सकता है। मेरे साथ ऐसी बेहुदगी करने का षड्यंत्र करने वालों को मैं सबक सिखाता हूँ। मेरे विरुद्ध अपमानजनक रील बनाने और दिखाने की हिमाक़त करने वाले प्रियांशु झा नामक इस व्यक्ति को मैं चुनौती देता हूँ कि वह सुबूत के साथ सामने आए अन्यथा क़ानूनी कार्रवाई का सामना करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी
    Next Article चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    Related Posts

    गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026

    गिरिडीह गांडेय में विकास की नई उड़ान: खावां नदी पर पुल और नई सड़कों से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर

    June 16, 2026

    आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; किशोर गंभीर रूप से घायल

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन

    गिरिडीह गांडेय में विकास की नई उड़ान: खावां नदी पर पुल और नई सड़कों से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; किशोर गंभीर रूप से घायल

    गोलमुरी क्लब में योग शिविर शुरू, स्वामी गोरखनाथ ने सिखाए योग के गुर

    जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

    चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी

    धनबाद की दर्दनाक प्रेम-ट्रैजिक:रात में निकले थे एक होने पर बनी काली सुबह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.