Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: टाटा टिनप्लेट अस्पताल में डॉ. टी.सी. जॉन ट्रस्ट (TMH) के माध्यम से कार्यरत 25 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि मामला उपश्रमायुक्त कार्यालय में विचाराधीन होने के बावजूद प्रबंधन ने 15 जून को उन्हें काम से हटा दिया, जो श्रम कानूनों और प्रशासनिक निर्देशों के विपरीत है।

    हटाने का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने उपश्रमायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में 3 जून को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई थी, जबकि अगली सुनवाई 18 जून 2026 को निर्धारित की गई है।
    कर्मचारियों का दावा है कि वार्ता के दौरान उपश्रमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि जब तक मामला विचाराधीन है, तब तक दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे और कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके बावजूद टी.सी. जॉन ट्रस्ट और टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन ने 15 जून को कर्मचारियों को कार्य से अलग कर दिया।

    यथास्थिति बहाल करने की मांग
    कर्मचारियों ने मांग की है कि 15 जून को की गई कार्रवाई को तत्काल रद्द करते हुए पहले जैसी स्थिति बहाल की जाए। उनका कहना है कि यदि 18 जून को होने वाली वार्ता में संतोषजनक समाधान नहीं निकला, तो वे टिनप्लेट अस्पताल अथवा टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
    धरना-प्रदर्शन की चेतावनी देने वालों में गोपीनाथ कुंडू, अमित साहू, मोलाया अधिकारी, सुमित घोष, देवनाथ प्रसाद, जोलेश मुखी, मनोज मुखी और नारायण मुखी समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

    प्रबंधन का पक्ष आना बाकी
    फिलहाल डॉ. टी.सी. जॉन ट्रस्ट और टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।
    18 जून को उपश्रमायुक्त कार्यालय में प्रस्तावित वार्ता को इस विवाद के समाधान के लिए अहम माना जा रहा है। अब कर्मचारियों के भविष्य और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद की दर्दनाक प्रेम-ट्रैजिक:रात में निकले थे एक होने पर बनी काली सुबह
    Next Article जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    Related Posts

    अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार वाहन किया जब्त

    June 16, 2026

    बोलानी मे चोर मस्त,क्षेत्रवासी त्रस्त,पुलिस प्रशासन पस्त।एक सप्ताह के अंदर ही पुनः सेल आवासीय कालोनी को चोरो ने बनाया निशाना, लाँखो रूपये के स्वर्ण आभूषण ले उड़े

    June 16, 2026

    मुहर्रम को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगी रोक

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार वाहन किया जब्त

    बोलानी मे चोर मस्त,क्षेत्रवासी त्रस्त,पुलिस प्रशासन पस्त।एक सप्ताह के अंदर ही पुनः सेल आवासीय कालोनी को चोरो ने बनाया निशाना, लाँखो रूपये के स्वर्ण आभूषण ले उड़े

    मुहर्रम को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगी रोक

    गलवान के वीर सपूत गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर युवाओं को देशसेवा का संदेश

    चांडिल के गैलेक्सी इंगोट प्लांट में भीषण विस्फोट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

    मिर्जाडीह की 50 महिलाओं को मिला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र

    रेल विकास की लड़ाई को नया बल, कोल्हान की मांगें पहुंचेंगी रेलवे बोर्ड तक

    गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन

    गिरिडीह गांडेय में विकास की नई उड़ान: खावां नदी पर पुल और नई सड़कों से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.