Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ​ जमशेदपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के जमशेदपुर क्षेत्र और गोलमुरी शाखा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और चिकित्सा सेवाओं की बदहाली पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    ​दरअसल, सामाजिक संस्था ‘‘ब्रजवंदना फाउंडेशन’’ ने एक ज्ञापन के माध्यम से भरत सिंह का ध्यान इस गंभीर जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित कराया। संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि ईएसआईसी अस्पतालों में इलाज में अनावश्यक देरी हो रही है और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुर्घटना दावों व फाइलों के सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से पैसों (रिश्वत) की मांग की जा रही है। गोलमुरी कार्यालय में सामान्य कार्यों के लिए भी ‘‘फैसिलिटेशन पेमेंट’’ का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे श्रमिक वर्ग बेहद परेशान है।

    ​इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा नेता भरत सिंह ने कहा कि गरीब श्रमिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, क्लेम निपटारे की पारदर्शी व समयबद्ध प्रणाली लागू हो और दोषी कर्मियों पर तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस मामले को विजिलेंस और उच्च प्रशासनिक मंचों पर उठाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
    Next Article पोटका में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर गरजे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम

    Related Posts

    जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

    June 16, 2026

    उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी

    June 16, 2026

    उपश्रमायुक्त के पास मामला लंबित, फिर भी टिनप्लेट अस्पताल से 25 साल पुराने कर्मचारियों को हटाने का आरोप; 18 जून को धरने की चेतावनी जमशेदपुर: टाटा टिनप्लेट अस्पताल में डॉ. टी.सी. जॉन ट्रस्ट (TMH) के माध्यम से कार्यरत 25 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि मामला उपश्रमायुक्त कार्यालय में विचाराधीन होने के बावजूद प्रबंधन ने 15 जून को उन्हें काम से हटा दिया, जो श्रम कानूनों और प्रशासनिक निर्देशों के विपरीत है। हटाने का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने उपश्रमायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में 3 जून को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई थी, जबकि अगली सुनवाई 18 जून 2026 को निर्धारित की गई है। कर्मचारियों का दावा है कि वार्ता के दौरान उपश्रमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि जब तक मामला विचाराधीन है, तब तक दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे और कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके बावजूद टी.सी. जॉन ट्रस्ट और टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन ने 15 जून को कर्मचारियों को कार्य से अलग कर दिया। यथास्थिति बहाल करने की मांग कर्मचारियों ने मांग की है कि 15 जून को की गई कार्रवाई को तत्काल रद्द करते हुए पहले जैसी स्थिति बहाल की जाए। उनका कहना है कि यदि 18 जून को होने वाली वार्ता में संतोषजनक समाधान नहीं निकला, तो वे टिनप्लेट अस्पताल अथवा टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। धरना-प्रदर्शन की चेतावनी देने वालों में गोपीनाथ कुंडू, अमित साहू, मोलाया अधिकारी, सुमित घोष, देवनाथ प्रसाद, जोलेश मुखी, मनोज मुखी और नारायण मुखी समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। प्रबंधन का पक्ष आना बाकी फिलहाल डॉ. टी.सी. जॉन ट्रस्ट और टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। 18 जून को उपश्रमायुक्त कार्यालय में प्रस्तावित वार्ता को इस विवाद के समाधान के लिए अहम माना जा रहा है। अब कर्मचारियों के भविष्य और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद की दर्दनाक प्रेम-ट्रैजिक:रात में निकले थे एक होने पर बनी काली सुबह

    आरडी टाटा गोलचक्कर सड़क जाम मामले में 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    भूली आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    गिरिडीह वायरल रील वीडियो के बाद चर्चा में आई सास हत्याकांड की आरोपी बहू, अवैध संबंध और हत्या की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोरा

    गिरिडीह रात के अंधेरे में सड़क किनारे मिला नवजात, मां छोड़कर हुई फरार; समाजसेवियों और पुलिस की तत्परता से बची मासूम की जान

    पोटका में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर गरजे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.