Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर गरजे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर गरजे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर गरजे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में स्थानीय आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और जल,जंगल,जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में पारंपरिक ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन के नेतृत्व में करीब 300 ग्रामीण पारंपरिक तीर-धनुष के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और स्थानीय लोगों की उपेक्षा,भूमि संबंधी मामलों तथा विकास योजनाओं में भागीदारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

    प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पोटका विधानसभा क्षेत्र में बृहद जनसभा और महापंचायत आयोजित कर लोकतांत्रिक आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन के नेतृत्व में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे करीब 300 ग्रामीणों और पारंपरिक ग्राम प्रधानों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

    प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पोटका क्षेत्र में संचालित कई विकास कार्यों में स्थानीय मांझी बाबा, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि धुमकुड़िया भवन, रंकिनी मंदिर परिसर समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट, पेसा कानून के अनुपालन,अवैध माइनिंग तथा जल, जंगल और जमीन पर बढ़ते खतरों को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

    दुखनी सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जल-जंगल-जमीन से है। विकास के नाम पर स्थानीय लोगों को दरकिनार करना स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि सभी विकास कार्यों में स्थानीय युवाओं, ग्रामीणों और पारंपरिक ग्राम प्रधानों की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को 15 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो पोटका विधानसभा क्षेत्र में बृहद जनसभा और महापंचायत आयोजित कर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
    दुखनी सोरेन ( आंदोलन नेतृत्वकर्ता )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की
    Next Article गिरिडीह रात के अंधेरे में सड़क किनारे मिला नवजात, मां छोड़कर हुई फरार; समाजसेवियों और पुलिस की तत्परता से बची मासूम की जान

    Related Posts

    जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 16, 2026

    भूली आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    June 16, 2026

    गिरिडीह वायरल रील वीडियो के बाद चर्चा में आई सास हत्याकांड की आरोपी बहू, अवैध संबंध और हत्या की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोरा

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    भूली आजाद नगर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    गिरिडीह वायरल रील वीडियो के बाद चर्चा में आई सास हत्याकांड की आरोपी बहू, अवैध संबंध और हत्या की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोरा

    गिरिडीह रात के अंधेरे में सड़क किनारे मिला नवजात, मां छोड़कर हुई फरार; समाजसेवियों और पुलिस की तत्परता से बची मासूम की जान

    पोटका में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर गरजे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम

    ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की

    कपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    रामगढ़-पतरातू मार्ग पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत।

    नालंदा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है,

    मोतरा-बादम में बवाल: BGR कंपनी के पोटा केबिन पर आधी रात को चला ‘हथौड़ा’,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.