Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने किया ‘‘ज्ञानोदय’’ पी.एस.टी. एवं क्लब ऑफिसर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने किया ‘‘ज्ञानोदय’’ पी.एस.टी. एवं क्लब ऑफिसर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने किया ‘‘ज्ञानोदय’’ पी.एस.टी. एवं क्लब ऑफिसर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322। (रीजन 1) के तत्वावधान में आज बिस्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब के ग्रैंड हॉल में लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘‘ज्ञानोदय’’ का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए क्लब अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों को उनके संगठनात्मक दायित्वों और सेवा कार्यों की बारीकियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयुक्त कैबिनेट सचिव लायन सारिका सिंह ने किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत रीजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह द्वारा बैठक की घोषणा के साथ हुई। इसके बाद जोन चेयरपर्सन डॉ. अशोक दास द्वारा ध्वज वंदन और लायन नेहा चौधरी द्वारा ईश्वर वंदना की गई। वैश्विक शांति के लिए एक मिनट का मौन रखने के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसके बाद भरत सिंह ने आए हुए अतिथियों को षोल पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

    रीजन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह ने स्वागत भाषण देकर सभी का उत्साह बढ़ाया, जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्टेड) लायन सुभ्रा मजूमदार ने ‘‘ज्ञानोदय’’ की परिभाषा समझाते हुए कार्यक्रम को आगे बढाया। जी.एल.टी. कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने प्रशिक्षण फैकल्टी का परिचय कराया। मुख्य प्रशिक्षण सत्रों में लायन राहुल वर्मा ने प्रेसिडेंट, लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने सेक्रेटरी और लायन दीपक चौबे ने ट्रेजरर को उनके पदों की जिम्मेदारियों व वित्तीय प्रबंधन की ट्रेनिंग दी। इस दौरान लायंस क्लब के रीजन 1 से कुल 18 क्लबों के नए पदाधिकारी और सदस्यों ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब की जोन बी की चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन सुचित्रा रूंगटा का विषेश योगदान रहा।
    साथ ही, लायन गणेश सिंह, लायन प्रकाश अरोड़ा और लायन दिनेश पुरी ने सदस्यता वृद्धि, सेवा कार्यों के महत्व और प्रभावी बैठकें आयोजित करने के गुण सिखाए। अंतिम सत्र में विशिष्ट पदाधिकारियों के संबोधन के बाद ओपन हाउस में शंकाओं का समाधान किया गया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मोमेंटो बांटे गए। जोन चेयरमैन डॉ. एस. के. रॉय के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर व पौधारोपण आयोजित
    Next Article विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता : दिनेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा, सुंदरनगर एवं घाघीडीह मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर यादव भवन, बागबेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। दिनेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और त्रुटियों को दूर करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान तथा मतदाता सूची को अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार ने मतदाता सूची की शुद्धता को निष्पक्ष लोकतंत्र की आधारशिला बताया, जबकि जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, बीएलए-2 और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.