जमशेदपुर नशा मुक्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, पूरे जिले में चलाया जाएगा जनजागरण अभियान
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर: जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए गंभीर समस्या है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है।
नशा मुक्ति जागरूकता रथ जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान, उससे बचाव तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी देगा। रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार सामग्री, ऑडियो संदेश और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे

