Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    अफसर नवाज पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसके घटना में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है. चांडिल एसडीपीओ ने बताया कि 2 जून की दोपहर इस्लामनगर वार्ड संख्या-5 स्थित मजार के पीछे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक टीम का गठन करते हुए तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. गठित विशेष टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

    तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलमान उर्फ जम्बू को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-17 का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद उसे कपाली लाकर पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल भी बरामद की गई है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल फायरिंग की घटना में हुआ था या नहीं.

    आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जेल जा चुका है. वहीं इस कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इस अभियान में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, सब-इंस्पेक्टर हीरालाल मुंडू, टाइगर जवान विपिन कुमार समेत सशस्त्र बल के अन्य जवान शामिल रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर
    Next Article बंगाल बिहार के बाद झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा एसआईआर को बना रही है हथियार।

    Related Posts

    नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा

    June 10, 2026

    करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

    June 10, 2026

    परिमल नाथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी, राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन के 12 बर्ष पूरे होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी,मंदिर में की पूजा

    करों प्रखंड में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार घूस लेते मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी, राज्यसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

    परिमल नाथवानी के नामांकन पर बवाल, तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    दक्षिण पचुवारा कोल ब्लॉक के विरोध में दुमका में धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    पाकुड़ में गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 51 ग्राम गांजा बरामद

    बंगाल बिहार के बाद झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा एसआईआर को बना रही है हथियार।

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    गिरिडीह देवरी के खसलोडीह चकमंजो में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर गिरिडीह रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.