Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल: चौका थाना क्षेत्र के जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव लगभग 24 घंटे बाद मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान प्रेम कुमार (23 वर्ष), पिता विक्रम कुमार, निवासी आदर्श कॉलोनी, सोनारी, जमशेदपुर के रूप में हुई है।बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे प्रेम कुमार नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिल सकी।मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, जिसके बाद युवक का शव नदी से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, झामुमो नेता चारू चंद किस्कु, ओम प्रकाश लायक, काबलू महतो समेत कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा सोमवार से ही घटनास्थल पर कैंप कर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे थे। सर्च अभियान के दौरान चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी लगातार मौजूद रहे और बचाव कार्य का जायजा लेते रहे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 
    Next Article विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.