झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के कोयला और खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दूबे से जमशेदपुर चैम्बर भवन में मिलकर झारखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग भी की l
श्री दुबे ने श्री शुक्ल को तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव भारी मतों से जीतने पर बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि श्री शुक्ल पूर्व जैसा ही अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने का कार्य करते रहेंगे l
श्री शुक्ल के साथअधिवक्ता श्री विजय शंकर पाठक, जनमेजय सिंह, रमेश प्रसाद, बसंत कुमार मिश्रा सहित कई अधिवक्ता थे l

