राष्ट्र संवाद संवाददाता
जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति अंजिला गुप्ता एवं कुलसचिव रंजीत कुमार कर्ण से मुलाकात कर सिंहभूम कॉलेज में नए सत्र से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि चांडिल अनुमंडल की मातृभाषा कुड़मालि है और क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में इसकी पढ़ाई होती है, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए आसपास कोई सुविधा नहीं है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इस दौरान डॉ. विभीषण महतो, पंचानन महतो, बिमल चंद्र महतो, धनंजय महतो और जितेंद्र महतो समेत अन्य मौजूद थे।

