Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल 

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सारण जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त दलित टोला में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली नहीं रहने पर भीषण गर्मी में सड़क किनारे दरवाजे पर एक दर्जन सोये लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें 7 लोगों को गंभीर हालत में घायल इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।

    वहीं चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके टोले का ट्रांसफार्मर जला हुआ है,जिसके वजह से बिजली नहीं है, वहीं भीषण गर्मी की वजह से सभी लोग दरवाजे के बाहर सड़क किनारे नाले के उपर सोये हुए थे कि तेज रफ्तार मे आए ट्रैक्टर ने सभी को कुचल दिया। वहीं मौके पर उसी रास्ते जा रहें नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देख सभी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

    घायलों की पहचान मशरक तख्त दलित टोला गांव निवासी लव कुश ठाकुर की 5 वर्षीय पुत्री माही कुमारी,स्व सुखदेव राम की 70 वर्षीय पत्नी गुलपति देवी ,विक्रमा ठाकुर की 70 वर्षीय पत्नी कादित देवी एवं 17 वर्षीय पुत्र राजा ठाकुर,पवन ठाकुर की 20 वर्षीय पत्नी काजल देवी , दिनेश ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र पवन ठाकुर,स्व विक्रमा ठाकुर का 28 वर्षीय पुत्र लव कुश ठाकुर के रूप में हुई।

    मौके पर पहुंची थाना पुलिस भी जांच-पड़ताल कर रहीं हैं। घटना के बारे में बताया गया ट्रैक्टर पानापुर के रसौली गांव के टेंट हाउस का था और तेजी में जा रहा था कि घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर सोये लोगों को कुचलते हुए कुछ दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा कर फरार हो गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त
    Next Article गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.