मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त
राष्ट्र संवाद संवादाता
मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाहर गांव में बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री Arun Shankar Prasad के काफिले पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया। घटना के दौरान काफिले पर पत्थरबाजी की गई, जिससे एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र खजौली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ठाहर गांव के पास कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी कर दी।
घटना में मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, हालांकि काफिले की एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गौरतलब है कि अरुण शंकर प्रसाद मधुबनी जिले की खजौली विधानसभा सीट से विधायक हैं और बिहार सरकार में श्रम संसाधन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है तथा पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही

