Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    महंगाई मैन मोदी ने फिर चल्या महगाई का चाबुक गैस हुआ 29 रुपया महंगा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में पुनः 29 रुपये की वृद्धि किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता पर महंगाई का एक और बड़ा हमला बताया है।

    जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि देश की जनता पहले से ही पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे समय में घरेलू गैस के दामों में फिर वृद्धि कर केंद्र सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम परिवारों, गृहिणियों, मजदूरों, किसानों और मध्यम वर्ग की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की आय बढ़ाने में पूरी तरह विफल रही है। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं, मजदूरी और वेतन में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है, लेकिन दूसरी ओर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर लोगों पर आर्थिक बोझ लादा जा रहा है। यह आम नागरिकों के साथ अन्याय है।

    परविंदर सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार विकास और गरीब कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु को लगातार महंगा कर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर सीधा प्रहार कर रही है। इससे हर घर का मासिक बजट प्रभावित होगा और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

    उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमत वापस लेने तथा महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

    अंत में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की जनता महंगाई और आर्थिक बोझ बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करे तथा ऐसी नीतियों का विरोध करे जो आम लोगों के जीवन को लगातार कठिन बना रही हैं।

     

     

    "मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।" - परविंदर सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध
    Next Article नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.