जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ब्रह्मर्षि विकास मंच,जमशेदपुर की बैठक आज दिनांक 07/06/2026 को शंभू शर्मा जी के आवास दीप महल स्थित विद्यापति नगर,बारीडीह में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने किया । संगठन को और ससक्त व मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाईयों में जिला से प्रभारियों की नियुक्ति की गई । इकाई में प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह इकाई के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकारिणी एवम् वहां की आम जनमानस के साथ मिलकर बैठक करना, वहां से सभी लोगों को जोड़ना,इकाई के पूर्ण स्वरूप को तैयार कर एक महीना के अंदर उसका गठन करना है।
आज के बैठक में इकाई प्रभारी के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह जी को सबसे अधिक तीन इकाइयों का प्रभारी बनाया गया है जिसमें साकची, बारीडीह एवं विजया गार्डन इकाई, सामिल है,जिला महासचिव मुकेश कुमार जी को केबुल टाउन इकाई, विजय नारायण जी को – टेल्को बिरसानगर इकाई, संजय कुमार सिंह जी को एम जी एम इकाई,ठाकुर गोपाल सिंह जी को 10 नंबर बस्ती इकाई,बीरेन्द्र सिंह जी को एग्रिको सिदगोड़ा इकाई, धर्मेंद्र कुमार सिंह जी को बागबेड़ा-जुगसलाई इकाई, श्रीनिवास ठाकुर जी को नामदा बस्ती इकाई,शशि सिंह जी को कदमा सोनारी बिष्टुपुर इकाई,सुनील कुमार पाण्डेय जी को घोड़ाबांधा खड़गाझार इकाई,चंदन कुमार सिंह जी को लक्ष्मी नगर इकाई,दिनेश कुमार चौधरी जी को गोविंदपुर इकाई , प्रभाकर शर्मा जी को मानगो इकाई,शंभू शर्मा जी को सुन्दरनगर इकाई,अमरेंद्र कुमार शर्मा जी को विद्यापति नगर इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है।सभी नव नियुक्त प्रभारी अपने अपने इकाई में संगठन को शशक्त एवं मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे । किसी भी इकाई के नव नियुक्त प्रभारी को आवश्यकता पड़ने पर मंच के जिला अध्यक्ष या और भी जिला से किसी भी पदाधिकारियों का सहयोग ले सकते हैं।आज की बैठक में प्रेम रंजन तिवारी, रूपेंद्र सिंह,प्रमोद कुमार ठाकुर,धर्मेंद्र कुमार ठाकुर कृष्णंदन सिंह, मृत्युंजय सिंह, मृत्युंजय शर्मा,कुंदन दीक्षित,मनीष कुमार,चंदन सिंह,प्रेम कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,पवन कुमार,विकास कुमार,नीतीश कुमार,रिपु शर्मा,मुख्य रूप से उपस्थित थे।

