Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में केबुल टाउन स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया गया।

    इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

    श्री कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। इसलिए पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गोलमुरी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

    कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राजेश अग्रवाल सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, महामंत्री अशोक सामंता, समरेश कुमार, रंजीत गुप्ता, राकेश गिरी, हरेराम यादव, अनिल सिंह, अमरेंद्र कुमार, मनी मोहंती, डब्लू संतोष, संदीप आइच, दिलीप प्रमाणिक, रहीम, पंकज शर्मा, अमरेंद्र उपाध्याय,

    कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
    Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Related Posts

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    June 5, 2026

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    June 5, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.