Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रदीप साहू की उपस्थिति में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    इस अवसर पर प्रदीप साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प लिया है। इसी अभियान के तहत जामताड़ा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

    जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पार्टी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। जिला कार्यालय के साथ-साथ सभी मंडलों और बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण हो सके।

    नगर पंचायत अध्यक्षा आशा गुप्ता ने लोगों से एक पेड़ अपनी मां और एक पेड़ अपने बच्चों के नाम लगाने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

    Related Posts

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.