राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा चौक से पूर्व दिशा में विद्युत विभाग के निजी ठेकेदार द्वारा अंडरग्राउंड पाइप बिछाने के काम में भारी लापरवाही सामने आई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर खुले छोड़ देने से लोगों में आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों ने थाना प्रभारी जादूगोड़ा को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
क्या है मामला
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बिजली का तार डालने के लिए ठेकेदार ने सड़क किनारे गहरे गड्ढे खोद दिए। काम पूरा होने के बाद भी गड्ढों को भरा नहीं गया और न ही बैरिकेडिंग की गई। सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। चारों तरफ गंदगी फैली है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। रात में हादसे का खतरा कई गुना बढ़ गया है।
वहीं सार्वजनिक पूजा कमेटी के पंडाल के स्थान पर भी गड्ढा बिना कमेटी के सदस्यों की अनुमति के ही कर दिया गया है इससे भी कमेटी के सदस्यों में भारी नाराजगी है शिव मंदिर के सामने भी गड्ढा किया गया है जगह-जगह गड्ढा कर दिया गया है।
धमकी देने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने ग्राम सभा और स्थानीय लोगों से बिना अनुमति लिए मनमाने तरीके से काम शुरू कर दिया। विरोध करने ठेकेदार के लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है।
जान पर बन आई
ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार ने कहा, “खुले गड्ढों में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
यूसीएल डब्लू टी पी के कर्मियों का भी कहना है कि पूरा गंदा पानी गेट के सामने जमा कर दिया गया है जिससे फिसल कर कर्मी गिर रहे हैं ड्यूटी जाने में परेशानी हो रही है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मांग की कि ठेकेदार पर कार्रवाई कर काम को सुरक्षा मानकों के तहत पूरा कराया जाए, ताकि जानमाल का नुकसान न हो। ज्ञापन पर शरतचंद्र सिंह, दीपक कुमार गुप्ता,अनिल अग्रवाल,दीपक सिंह,सुधीर सिंह,अमित साहू,बबलू गुप्ता,, अमित समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आकर ठेकेदार के आदमी को थाना में बुलाया ग्रामीणों के साथ बैठक कर काम करने की बात कही।

